Thursday, 14 July 2016

: : : : : : : : : : : प्रार्थना ( शीर्षक ) : ; : : : : : : : :

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ , मैं भगवान की स्तुति करता हूँ !
जब मैं पृथ्वी, सूर्य , सितारों और चंद्रमा को देखता हूँ ,
चाहें वे पास हों या वे दूर हों ,
जब मैं धूमकेतु, उल्का, क्वार्क ,
मिल्की - वे , सुपरनोवा , ब्लैक होल ,
और उज्ज्वल ब्रह्मांडीय - किरणों को देखता हूँ !

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं , मैं भगवान की स्तुति करता हूँ -
जब मैं क्षिति, जल, पावक , गगन और समीर को देखता हूँ ,
घाटियों, पहाड़ों, मैदानों और नदियों,
महासागरों, समुद्र, रेगिस्तान और टिब्बा,
बर्फ - ढकी चोटियों और विशाल पिघलते ग्लेशियरों,
वनस्पति और - दुनियावी जीव - जंतुओं को देखता हूँ !

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ , मैं भगवान की स्तुति करता हूँ ,
जब मैं देखता हूँ और आश्चर्य चकित हो कर अनुभव करता हूँ
मानव - जुनून और उसके भीतरी बुनियादी लक्षण को ,
" लव " " एन्गर " और " फियर " के मौलिक इन्सटीक्ट को ,
जो सभी मनुष्यों में और कुछ हद तक जानवर में भी व्याप्त है ,
और आत्मा को जो अनादि ब्रह्म का मार्ग प्रशस्त करता है !

मैं सर्वशक्तिमान के चरणों में अपना सिर झुकाता हूँ ,
वह विराट " सर्वज्ञ , सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी " स्वरूप हैं ,
उनके शानदार चेहरा देखने के लिए मुझमें कोई शक्ति नहीं है ,
न ही मैं अनुमान लगा सकता हूँ , प्रभू के आयामरहित आकार का ,
न ही मैं रहस्योद्घाटन करने की क्षमता पाने की इच्छा कर सकता हूँ ,
न ही उनके ब्रह्मांडींय - अस्तित्व के सत्य' जानने की लालच रखता हूँ ,

मैं केवल चाहता हूँ , हे सर्वशक्तिमान प्रभो ! आपके उदार स्वरूप से,
केवल प्रार्थना करने और आपका जय गान करने की शक्ति मिलें ,
और मीरा , चैतन्य , की तरह नृत्य के साथ, तेरे पवित्र नाम का जाप करूँ
यह मेरे दुख या मेरी खुशी में या मेरी सफलता या हार में होता रहें ,
यह मेरे प्रतिकूल समय , या अनुकूल और पवित्र समय में भी होता रहे ,
कुछ भी कभी खत्म होता हो , लेकिन मेरा पवित्र भक्ति कभी कम न हो !

हे भगवान ! मुझे आशीर्वाद दें , मुझे केवल उतनी ही शक्ति प्रदान करे कि
आपके द्वारा बनाई गई सभी बातों में , सभी चीज़ों मे सौंदर्य देख पाऊँ !
दु: ख और दुर्भाग्य में भी आप के विराट स्वरूप का गीत गाता रहूँ ,
मुझे संकट में भी आसानी से दूसरों की मदद करने की क्षमता हो ,
और लिखने और स्तुति गाने के लिए मेरी दृष्टि और मेरा दिल सक्षम हो ,
और हम हमेशा आप की अनन्त महिमा के गीत गाते रहें ! ! !

posted from Bloggeroid